Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान से सभी वर्गों को जोड़ रही भाजपा

भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए वर्तमान समय में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा सभी वर्गो के लोगों से जुड़ रही है। विकास की लहर गांवों तक पहुंच रही है। समाज में सकारात्मक भूमिका के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आहवान किया है कि सदस्यता अभियान के दौरान गांवों में पांच पेड़ अवश्य लगाए जिससे पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभा सके। कार्यकर्ताओं ने त्याग और तपस्या के साथ पार्टी को सफलता के इस मुकाम पर पहुंचाया है। सदस्यता अभियान के तहत गांव में जाने पर वहां जनसंघ से लेकर अब तक के सभी पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी करें। उक्त बातें बरौंधा कचार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने कहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 12:27 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 06:23 AM (IST)
सदस्यता अभियान से सभी वर्गों को जोड़ रही भाजपा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए वर्तमान समय में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा सभी वर्गों के लोगों से जुड़ रही है। विकास की लहर गांवों तक पहुंच रही है। समाज में सकारात्मक भूमिका के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आहवान किया है कि सदस्यता अभियान के दौरान गांवों में पांच पेड़ अवश्य लगाए, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभा सके। उक्त बातें बरौंधा कचार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने कहा।

loksabha election banner

भाजपा जमीन से जुड़कर कार्य करती है। वर्तमान समय में संगठन का विकास तेजी हो रहा है। केंद्रीय विद्यालय, मेडिकल कालेज, इंजीनियरिग कालेज इसकी बानगी मात्र है। सभी बूथों पर 100 सदस्य अवश्य बनाए। सदस्यता अभियान, संगठन पर्व सत्यापन और चुनाव होगा। बीजेपी में लोकतंत्र है, हर तीन वर्ष में चुनाव होता है। जनपद के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गंभीर है। मुख्यमंत्री मीरजापुर को विकास के मामले में अग्रणी जिले के रूप में देखना चाहते हैं। इसके लिए विध्यधाम, पर्यटक स्थलों आदि का चतुर्दिक विकास कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.