दो सौ क्विटल से अधिक धान बेचने वालों की होगी जांच
जनपद के लालगंज क्षेत्र में दो सौ क्विटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों की जांच होगी। जिला अधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट में दो सौ क्विटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों पर अथवा खरीद करने वाले क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
जासं, मीरजापुर : जनपद के लालगंज क्षेत्र में दो सौ क्विटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों की जांच होगी। जिला अधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट में दो सौ क्विटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों पर अथवा खरीद करने वाले क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
जिलाधिकारी की जांच कमेटी में उप जिलाधिकारी लालगंज, जिला खाद्य विपणन अधिकारी और प्रबंधक अग्रणी बैंक को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों से धान खरीद करने की जगह बिचौलियों से धान खरीद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने ने जांच कमेटी बनाई। लालगंज तहसील क्षेत्र में उत्तर प्रदेश कर्मचारी कल्याण निगम नौगांवा, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि एवं औद्योगिक निगम यूपी स्टेट एग्रो नेड़ी मोड़, उत्तर प्रदेश कापरेटिव यूनियन द्वारा हलिया में खोले गए क्रय केंद्रों पर सौ क्विटल से अधिक धान खरीदने की शिकायत है। टीम द्वारा किसान का नाम, रजिस्ट्रेशन, बेचे गए धान का विवरण व किसानों का सत्यापन किया जाएगा।
तीन लाख एमटी से अधिक धान खरीद
जनपद में 122 क्रय केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य दो लाख 60 हजार के सापेक्ष लगभग तीन लाख सात हजार 996 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। यह धान 26429 किसानों से की खरीदा गया जो कि लक्ष्य का लगभग 118 फीसद है। कई केंद्रों पर दूसरे राज्यों के धान खरीदने की शिकायत भी प्रशासन को मिली है।