मीरजापुर में धान खरीद आरंभ, डीएम ने किया शुभारंभ, पहले दिन 103 क्विंटल खरीद
मीरजापुर में 12वें दिन धान की खरीद शुरू हुई, जिसमें पहले दिन 103.03 क्विंटल धान खरीदा गया। जिलाधिकारी पवन कुमार ...और पढ़ें

मीरजापुर में धान खरीद का आगाज जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ पहले दिन 103 क्विंटल धान खरीदा गया।
HighLights
मीरजापुर में 12वें दिन धान खरीद का हुआ शुभारंभ।
पहले दिन नवीन मंडी में 103 क्विंटल धान की खरीद।
डीएम ने किसानों को माल्यार्पण कर खरीद का किया उद्घाटन।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। जनपद में 12वें दिन धान की खरीद शुक्रवार से आरंभ हुई। नवीन मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्र सदर प्रथम ए पर 103.03 क्विंटल धान की खरीद की गई। विकास खंड सिटी के नुआव गांव के किसान सुखनंदन दुबे ने 17 क्विंटल और किसान रामानंद दूबे ने लगभग 86 क्विंटल धान बेंचा।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने एसपी अपर्णा रजत कौशिक के साथ किसान को माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर धान खरीद का शुभारंभ किया। केंद्र पर रामानंद, शंकर दयाल सिंह, कमलेश मिश्रा, शिवशंकर तिवारी आदि किसान मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 10 किमी तक के किसानों का ही धान खरीद किया जाए। केंद्र के आस पास सफाई, किसानों के बैठने, पेयजल की व्यवस्था रहे।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत खाद्य विभाग के 45, पीसीएफ के 18, पीसीयू के 37, यूपीएसएस के 30, मंडी समिति के एक और भारतीय खाद्य निगम के एक सहित कुल 132 केंद्र बनाए गए हैं। संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, विपणन निरीक्षक प्रिय रंजन राजीव आदि रहे।