मीरजापुर में जमा पूंजी वापस न मिलने पर भड़का आक्रोश, प्राइम रियल्टी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
मीरजापुर में प्राइम रियल्टी कंपनी के खिलाफ ग्राहकों ने प्रदर्शन किया, क्योंकि जमा धनराशि की अवधि पूरी होने के बाद ...और पढ़ें

मीरजापुर में प्राइम रियल्टी कंपनी के खिलाफ ग्राहकों का आक्रोश जमा पूंजी के भुगतान में देरी।
HighLights
ग्राहकों का प्राइम रियल्टी कंपनी के खिलाफ मीरजापुर में प्रदर्शन।
जमा धनराशि की अवधि पूरी होने पर भी भुगतान नहीं मिला।
कंपनी प्रोपराइटर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, मामले की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर): जमा धनराशि की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने से नाराज खाताधारकों ने शुक्रवार को प्राइम रियल्टी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के खिलाफ प्रदर्शन किया। बरौंधा चौकी क्षेत्र के ददरी केवटान गांव में कंपनी के सीनियर एजेंट धीरेंद्र कुमार शुक्ला के आवास पर जुटे जमाकर्ताओं ने अपनी जमा पूंजी वापस करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी में जमा की गई रकम की अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन भुगतान के लिए लगातार दौड़ने के बावजूद धनराशि वापस नहीं मिल रही है। इससे खाताधारकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं, कंपनी के सीनियर एजेंट धीरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कंपनी के प्रोपराइटर योगेश कुमार उपाध्याय के विरुद्ध कृष्ण गोपाल त्रिपाठी की याचिका पर मुख्य न्यायिक अपर जूडिशियल मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में जिगना थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बताया गया कि इस मामले की विवेचना चल रही है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों ग्राहकों ने कंपनी में करोड़ों रुपये का लेन-देन किया है, लेकिन भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में कंपनी की ओर से न्यायालयीय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।