आकाशीय बिजली गिरने से एक मौत, दो झुलसे
स्थानीय थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में शुक्रवार की शाम चचेरे भाइयों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरा भाई गंभीर रूप झुलसने से हालत नाजुक बनी है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में दोनों को पास के स्थित निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां चिकत्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया।
जासं, हलिया (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में शुक्रवार की शाम चचेरे भाइयों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौके पर मौत हो गई, दूसरा भाई गंभीर रूप झुलसने से हालत नाजुक बनी है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन -फानन में दोनों को पास के निजी चिकित्सालय में ले गए। चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया।
बबुरा रघुनाथ सिंह गांव निवासी प्रकाश चंद (22) व अजय कुमार (18) दोनों आपस में चचेरे भाई थे। शुक्रवार दोपहर खेत पर पशुओं से धान व अरहर की की रखवाली करने के लिए गए थे। इसी बीच अचानक तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। दोनों पानी से बचने के लिए खेत के पास बने मचान के नीचे बैठ गए। कुछ ही देर में आकाशीय बिजली मचान पर गिरने से प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, अजय गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंजारी कला गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने सत्रह वर्षीय किशोर विवेक पुत्र भगवान कहार झुलस गया। परिजन गंभीर रूप से झुलसे किशोर को उपचार हेतु कोरांव प्रयागराज के लिए ले गए।