मीरजापुर में कोर्ट के आदेश पर पंचायत मित्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत पांच धाराओं में केस
मीरजापुर के लालगंज में कोर्ट के आदेश पर पंचायत मित्र मिथिलेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म सहित पांच धाराओं में केस ...और पढ़ें

मीरजापुर में पंचायत मित्र पर दुष्कर्म का केस दर्ज, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई।
HighLights
कोर्ट के आदेश पर पंचायत मित्र पर केस दर्ज।
दुष्कर्म सहित पांच गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत।
आरोपी मिथिलेश कुमार की गिरफ्तारी जल्द होगी।
जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर)। एक गांव में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पंचायत मित्र मिथिलेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म समेत पांच धाराओं में केस दर्ज किया है। सोमवार को पीड़िता की शिकायत और कोर्ट के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
पीड़िता के मुताबिक, घटना 16 अक्टूबर 2026 की रात की है। वह घर के बरामदे में सो रही थी, जबकि उसके बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। आरोप है कि मिथिलेश कुमार देर रात घर में घुसा, महिला से गाली-गलौज और अभद्रता की तथा जबरन दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दुष्कर्म, चोट पहुंचाने, जानबूझकर अपमान करने, जान-माल की धमकी देने और घर में अवैध रूप से घुसने का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला का केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल जांच और बयान दर्ज करने की कार्रवाई के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।