विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मगध समेत आधा दर्जन ट्रेनों का एक जनवरी से बदल जाएगा नंबर, नववर्ष में टिकट लेते समय बरतनी पड़ेगी सतर्कता

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 03 Nov 2026 07:16 PM (IST)

रेल प्रशासन ने मगध एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया है, जो एक जनवरी से प्रभावी ...और पढ़ें

नववर्ष से मगध एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों के नंबर बदलेंगे, यात्रा से पहले जानें नए नंबर।

नववर्ष से मगध एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों के नंबर बदलेंगे, यात्रा से पहले जानें नए नंबर।

HighLights

  1. मगध एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों के नंबर बदले।

  2. नए नंबर एक जनवरी से प्रभावी होंगे।

  3. टिकट बुकिंग के लिए नए नंबरों का उपयोग करें।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारण से मगध एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों का नंबर परिवर्तन किया गया है। यह नंबर एक से सात जनवरी से लागू होंगे। यात्रियों को टिकट बुक कराने के लिए नववर्ष में नए नंबर भरना होगा, तभी उनका कंफर्म होगा।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने देते हुए बताया कि रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (12545) का नंबर संशोधित नंबर (15545) होगा जो सात जनवरी 2027 से प्रभावी होगा। इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस–रक्सौल एक्सप्रेस (12546) का संशोधित नंबर (15546) होगा जो दो जनवरी से लागू होगा।

इस्लामपुर से नई दिल्ली को जाने वाली मगध एक्सप्रेस (20801) का नंबर (18633) और नई दिल्ली से इस्लामपुर को जाने वाली मगध एक्सप्रेस 20802 का नंबर 18634 होगा। यह परिवर्तन एक जनवरी से शुरू होगा। वहीं लखनऊ जंक्शन–रायपुर एक्सप्रेस (12535) का नया नंबर (15319) होगा। इसी तरह रायपुर–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस (12536) :का नया नंबर (15320) होगा। यह परिवर्तन एक जनवरी से प्रभावी रहेगा।


गोरखपुर–रानी कमलापति एक्सप्रेस का होगा मीरजापुर में ठहराव

रेल प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति एक्सप्रेस विशेष ट्रेन (01661/01662) चलाने का निर्णय लिया है। जिसका ठहराव मीरजापुर स्टेशन पर होगा। रानी कमलापति (01661) से 11 नवंबर और दानापुर से (01662) 12 नवंबर को चलेगी जो एक-एक फेरा लगाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।