लखनऊ से आए नोडल अधिकारी ने गोशाला का लिया जायजा
क्षेत्र के बामी गांव में स्थित अस्थाई गोशाला में संरक्षित गोवंश का निरीक्षण करने नोडल अधिकारी राजेश कुमार उपाध्याय लखनऊ से शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करते हुए रहने वाले गोवंश के स्वास्थ्य एवं चारा भूसा के बारे में जानकारी लिया।
जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर): क्षेत्र के बामी गांव में स्थित अस्थाई गोशाला में संरक्षित गोवंश का निरीक्षण करने नोडल अधिकारी राजेश कुमार उपाध्याय लखनऊ से शुक्रवार को पहुंचे। उन्होंने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करते हुए रहने वाले गोवंश के स्वास्थ्य एवं चारा भूसा के बारे में जानकारी लिया। ठंड से बचाव के लिए पालीथिन तिरपाल से किए जा रहे छाया निर्माण को देखा। उन्होंने कहा कि रहने वाले गोवंश को शीतलहर एवं कोहरे से बचाव के लिए साइड में तिरपाल लगाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर डिप्टी सीबीओ डा. आइडीएन चतुर्वेदी, डा. जेपी सिंह पटेल, ग्राम विकास अधिकारी श्यामधर तिवारी, टीए सत्येन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ड्रमंडगंज : हलिया विकास खंड के ग्राम पंचायत गलरा में स्थित अस्थायी पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा नामित गोशाला नोडल अधिकारी राजेश कुमार उपाध्याय ने शुक्रवार को गलरा अस्थायी पशु आश्रय स्थल पर पहुंचकर गोवंश व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा जायजा लिया अन्य सभी बिदुओं की जानकारी ग्राम प्रधान अरुण कुमार मिश्र से लिया। इस दौरान बीडीओ हलिया नंदलाल कुमार, उप पशु चिकित्साधिकारी डा. ईश्वर देव चतुर्वेदी, सचिव पीयूष दूबे, अमर बहादुर सिंह,अरुण कुमार मिश्र डा. कमलेश कुमार, डा. उदय प्रताप, विनय यादव, दयानंद मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।