रमजान के पहले रोजे में नमाज को उमड़े अकीदतमंद
जासं, मीरजापुर : शुक्रवार से रोजा शुरू हो गया। यह संयोग ही था कि जुमा से ही रोजा शुरू हुआ। पहले रोजे
जासं, मीरजापुर : शुक्रवार से रोजा शुरू हो गया। यह संयोग ही था कि जुमा से ही रोजा शुरू हुआ। पहले रोजे में मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए अकीदत मंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर की मस्जिदों में क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी नमाज के लिए अपना स्थान सुरक्षित करते नजर आए।
सहरी के समय गलियों में रोजेदारों जाग जाओ, सहरी का समय हो गया है की आवाज गूंजने लगी। पहला दिन होने के कारण अधिकांश लोग किसी प्रकार सहरी के समय तक तैयार हो सके। कईयों ने तो अलार्म लगा लिया था लेकिन अधिकांश लोग इन रोजेदारों की आवाज सुनकर ही जागे। नगर की मस्जिदों में जुमे की नमाज और रमजान के चलते काफी भीड़- भाड़ रही। कचहरी वाली मस्जिद, संकटमोचन, रामबाग, शीशे वाली मस्जिद, बड़ी मस्जिद, गंगा बाई की मस्जिद, सुंदरघाट, त्रिमोहानी, नारघाट व अन्य जगहों की मस्जिदों में काफी भीड़ भाड़ रही। खजूर व सूखे मेवा की दुकानें सजी
नगर के बाजारों में रमजान को देखते हुए सेवई के साथ- साथ खजूर व सुखे मेवों की दुकानें भी सज गई हैं। लोग बाग खरीदारी कर रहे हैं। खजूर और भींगे चने के साथ रोजा खोलना अच्छा माना जाता है। बाजारों में रौनक रही।