मां विध्यवासिनी की चरणों में मत्था टेक, चुनावी बिगुल फूंकेगी प्रियका
मां विध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेक व कंतित शरीफ में चादर चढ़ाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वांचल में चुनावी बिगुल प्रियका फूंकेगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर कांग्रेसजनों ने रविवार को भरुहना स्थित कार्यालय पर बैठककर रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाए और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाए।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मां विध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेक व कंतित शरीफ में चादर चढ़ाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वांचल में चुनावी बिगुल प्रियका फूंकेगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर कांग्रेसजनों ने रविवार को भरुहना स्थित कार्यालय पर बैठककर रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाए और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाए।
जिला प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने बताया कि 19 मार्च को विध्याचल में मां अष्टभुजा, मां काली खोह और मां विध्याचल का दर्शन पूजन कर त्रिकोण पूरा करेंगी। इसके बाद कंतित शरीफ पर चादर चढ़ाकर जियारत करेंगी। इसके बाद कार द्वारा शहर के इमामबाड़ा, त्रिमोहानी, बसनही बाजार, घंटाघर, खजांची का चौराहा, वासलीगंज, संकट मोचन, रामबाग होते हुए कचहरी पहुंचेगी। कचहरी में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिशन में अधिवक्ताओं से संपर्क करेंगे। इसके बाद कचहरी घाट से स्टीमर द्वारा भटौली में जनसंपर्क करने के बाद पहाड़ी स्थित मां चंद्रिका देवी का दर्शन पूजन करने के बाद महिला समूह से मुलाकात करेंगी। इसके बाद सिधोरा घाट पहुंचकर जनसंपर्क करेंगी। सिधोरा घाट से नाव द्वारा चुनार में घाट पर स्वागत, नगर में जनसंपर्क व वरिष्ठ कांग्रेसजनों से मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद सुबह 20 मार्च को कार द्वारा चुनार डाक बंगला से निकलकर अदलपुरा,शीतलाधाम में दर्शन पूजन के बाद बनारस के लिए स्टीमर द्वारा प्रस्थान करेंगी। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी सौंपी गई। विध्याचल में राजन पाठक, अब्दुल वहीद, जगदीश्वर दुबे, जनार्दन पाठक, राजधर दुबे, जफर इकबाल, पहाड़ी में लाला मिश्रा, संजय पांडेय, शिव प्रताप सिंह, रमेश पांडेय, छोटेलाल सिंह और रवि दुबे, अमर दुबे, पनधारी पासी को सौंपा गया है। पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेशपति त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, जिला उपाध्याय राकेश तिवारी, अशोक उपाध्याय, चुनमुन शुक्ला ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान अशोक गुप्ता, जनार्दन पांडेय, अर्चना चौबे, रमेश पांडेय, जफर इकबाल, छोटे खान, सतीश मिश्रा आदि रहे।