एक सप्ताह से लापता युवती का पता नहीं
विध्याचल थानाक्षेत्र के एक गांव से लापता युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मूलरुप से लालगंज थानाक्षेत्र निवासी युवती 25 मार्च से विध्याचल थानाक्षेत्र के एक गांव से गायब हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 06:59 PM (IST)
जासं, मीरजापुर : विध्याचल थानाक्षेत्र के एक गांव से लापता युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मूलरुप से लालगंज थानाक्षेत्र निवासी युवती 25 मार्च से विध्याचल थानाक्षेत्र के एक गांव से गायब हो गई। युवती की उम्र करीब 18 वर्ष है और उसने नीले रंग की कमीज व सलवार पहना है। परिजनों ने बताया कि उसकी बहुत खोजबीन की गई लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस को भी गुमशुदगी की जानकारी दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें