विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

20 साल से लापता पति की तलाश में भटक रही पत्नी, मीरजापुर में सुघरी देवी ने दी थाने में तहरीर

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:14 PM (IST)

मीरजापुर के लालगंज में सुघरी देवी ने 20 साल से लापता अपने पति मिश्रीलाल की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. सुघरी देवी ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई

  2. पति मिश्रीलाल 20 साल से लापता हैं

  3. पुलिस 20 साल पुराने मामले की जांच करेगी

जागरण संवाददाता, लालगंज(मीरजापुर)। थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की सुघरी देवी ने अपने पति मिश्रीलाल की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। मिश्रीलाल पिछले 20 सालों से लापता हैं। सुघरी देवी ने बताया कि उनके पति मिश्रीलाल मानसिक रूप से बीमार रहते थे और इसी हालत में कहीं गुम हो गए। परिवार ने उनकी बहुत तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

मिश्रीलाल और सुघरी देवी की शादी 35 साल पहले हुई थी। उनके तीन बेटे और एक बेटी है, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। पति के लापता होने से सुघरी देवी भी मानसिक रूप से परेशान रहती हैं। सीनियर उप निरीक्षक ब्रह्मदिन पांडेय ने बताया कि मामला काफी पुराना है। पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर गुमशुदगी दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर में भाई ने कुएं में रस्‍सी से फंदा लगाकर दी जान, बहन ने भी जान दे दी