विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में भाई ने कुएं में रस्‍सी से फंदा लगाकर दी जान, बहन ने भी जान दे दी

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 02:32 PM (GMT+05:30)

मीरजापुर के अदलहाट में भाई के कुएं में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के सदमे में बहन ने भी घर में ...और पढ़ें

मीरजापुर में भाई की आत्महत्या से आहत बहन ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम।

मीरजापुर में भाई की आत्महत्या से आहत बहन ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम।

HighLights

  1. भाई ने कुएं में फंदा लगाकर की आत्महत्या।

  2. सदमे में बहन ने भी घर में लगाई फांसी।

  3. एक ही परिवार में दो मौतों से गांव स्तब्ध।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अदलहाट के हाजीपुर गांव में शनिवार सुबह कुंए में रस्सी से फंदा लगाकर भाई के आत्महत्या किए जाने का सदमा बहन बर्दाश्त नहीं सकी और उसने भी घर में फंदे लगा लिया । दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो मौत की घटना से पूरा गांव स्तब्ध हो गया है।

हाजीपुर गांव निवासी राम आसरे ने तहरीर दिया है कि शनिवार सुबह वह प्रतिदिन की तरह अखाड़े में व्यायाम करने गए थे। इसी दौरान अखाड़े के पास स्थित एक कुएं के निकट रस्सी के सहारे पुत्र शेष नाथ यादव उर्फ गोलू पहलवान फंदा लगाकर अपने जीवन की इहलीला समाप्त कर ली।

भाई की मौत की खबर सुनते ही कुछ ही देर बाद उनकी 21 वर्षीय बहन अनुष्का यादव भी घर में रस्सी से फंदे लगाकर लटक गई। परिजनों ने अनुष्का फंदे पर लटका देखा तो उसको नजदीकी अस्पताल ले गए ।जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। भाई के निधन की खबर से वह गहरे सदमे में थीं। एक ही परिवार में कुछ ही समय के अंतराल पर हुई दो मौतों से पूरे गांव में मातम छा गया।

पुत्र और पुत्री को खोने के बाद पिता रामासरे यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। एसआई अभय नारायण सिंह तथा फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन की। थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।