विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा समेत तीन की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Published: Tue, 31 Mar 2026 08:42 AM (IST)

मीरजापुर में अहरौरा-जमुई मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर रोशनहार के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई हैं।

अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी अपने बीमार पांच वर्षीय बेटे अनमोल बिंद के लिए देवर अनुराग के साथ बाइक से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान रोशनहार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने अहरौरा-जमुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

यह भी पढ़ें- मातम में बदलीं खुशियां: भाई की शादी में आया छात्र की रामगंगा में डूबा, रील बनाने के चक्कर में हुआ हादसा!

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रही हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा हैं। पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ लिया है जबकि चालक फरार है।