विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के प्राइवेट स्कूलों में RTE के 10649 बच्चों के अभिभावकों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीधे खाते में आएगा पैसा

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:02 PM (IST)

मीरजापुर में आरटीई के तहत निजी स्कूलों के 10649 बच्चों के अभिभावकों को सरकार 5000 रुपये देगी। यह राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. आरटीई छात्रों के अभिभावकों को 5000 रुपये मिलेंगे।

  2. यह राशि ड्रेस, कार्य पुस्तिका और पाठ्य पुस्तक खरीदने के लिए है।

  3. मीरजापुर में 10649 बच्चों के खाते में सीधे पैसे भेजे जाएंगे।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चे भी अब नया ड्रेस व बैग खरीद सकेंगे। सरकार की ओर से बच्चों के अभिभावकों के खाते में पांच हजार रुपये भेजा जा रहा है। इससे दो सेट यूनिफॉर्म, कार्य पुस्तिका व पाठ्य पुस्तक खरीद सकेंगे।

पहले चरण में जनपद में चयनित 10649 बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजने के लिए लगभग पांच करोड़ 32 लाख 45 हजार रुपये खर्च होंगे। हालांकि नगर पालिका परिषद क्षेत्र के निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

निश्शुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के तहत अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के बच्चों का कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश होता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ई लाटरी की प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों का चयन होता है। गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के बच्चों का कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक में 25 प्रतिशत प्रवेश लिया जाता है।

आरटीई के तहत ई लाटरी से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ही जनपद में 1916 बच्चों का चयन हुआ था। इसमें से 196 बच्चों ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है। वर्तमान में 1720 नए प्रवेश लेने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।

आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 10649 बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। लगभग पांच करोड़ 32 लाख 45 हजार रुपये भेजे जाएंगे। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के निजी विद्यालयों के बच्चों को अभी नहीं भेजा जाएगा। -अनिल कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

यह भी पढ़ें- चंदौली में 52 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मानदेय में भी हुई बढ़ोत्तरी