मीरजापुर में जमीन पैमाइश के दौरान बवाल, लेखपाल-कानूनगो के सामने चले लाठी-डंडे; 4 महिलाओं समेत 7 लोग घायल
मीरजापुर के लेदुकी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें चार महिलाओं समेत सात ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
मीरजापुर के लेदुकी गांव में जमीन पैमाइश के दौरान बवाल।
लेखपाल-कानूनगो की मौजूदगी में लाठी-डंडे चले, सात घायल।
घायलों में चार महिलाएं शामिल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर)। संतनगर क्षेत्र के लेदुकी गांव में रविवार को हल्का लेखपाल विनय यादव व कानूनगो हरिदास जमीन सीमांकन के लिए पहुंचे। इसी दौरान भूमि को लेकर वाराणसी से आए कुछ लोगों के साथ गांव की महिलाओं संग किसी बात को लेकर जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में चार महिला समेत सात लोग घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों तरफ मिली तहरीर के आधार सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी संजय गुर्जर का आरोप है कि हम लोग घर पर नहीं थे। इसी दौरान वाराणसी से आकर जमीन खरीदे पंचम पटेल और उनके तीन पुत्र अशोक, पवन और संजय पटेल गांव के किसी व्यक्ति के उकसावे में आकर मेरी जमीन नापने लगे।
घर की महिलाएं रोकना चाही, लेकिन नहीं माने। इसी बीच दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। इस घटना में संजय गुर्जर की ओर से सुशीला, फूलकुमारी, निशा व तन्नू और दूसरी तरफ से अशोक, पवन और संजय पटेल घायल हो गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कानूनगो हरिदास ने बताया कि सरकारी कार्य में कुछ लोग व्यवधान किए है कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
