अवैध नशे के मकड़जाल में फंसे मीरजापुर के कई गांव, गांजा व शराब की बिक्री से युवा पीढ़ी पर संकट
मीरजापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के कई गांवों में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे ...और पढ़ें
-1792835089619_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
संतनगर के गांवों में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री जारी।
नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित।
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।
जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर)। संतनगर थाना क्षेत्र के कई गांवों में कथित तौर पर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होने और परिवारों की परेशानियां बढ़ने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कर नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरईपुर खास, ककरद, पटेहरा कला, बनकी, अमोई पुरवा, रजगढ़वा, हिरदहवां, नेवढ़िया, मुस्किरा, शेरुआ, रामपुर अंतरी, रामपुर रिक्शा, घोरी, अषाढ़ी और लेदुकी सहित कई गांवों में गांजा, देशी शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री की शिकायतें हैं। उनका आरोप है कि नशे की लत के कारण कई युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और परिवारों में अशांति बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। रामसखा, नागेश कुमार, रामसजीवन, धर्मराज, रामकिशोर और हेमराज ने पुलिस अधीक्षक से इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की है। इस संबंध में संतनगर थानाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने बताया कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
