विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में जिम में ब्लैकमेलिंग और मतांतरण के 10 आरोपितों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, बनाते थे महिलाओं का अश्लील वीडियो

Published: Tue, 19 May 2026 04:00 AM (IST)

पुलिस ने मीरजापुर में जिम जाने वाली महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मतांतरण का दबाव बनाने के ...और पढ़ें

जिम में ब्लैकमेलिंग व मतांतरण के 10 आरोपितों पर लगा गैंगस्टर एक्ट। AI जेनेरेटेड फोटो

जिम में ब्लैकमेलिंग व मतांतरण के 10 आरोपितों पर लगा गैंगस्टर एक्ट। AI जेनेरेटेड फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। जिम जाने वाली महिलाओं व युवतियों का अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए धनउगाही करने व मतांतरण के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित इमरान खान सहित दस आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत सोमवार को कार्रवाई की। इन आरोपितों पर देहात कोतवाली में जनवरी में मुकदमा दर्ज हुआ था।‌

देहात कोतवाल अमित मिश्र ने मामले की जांच की तो पाया कि गैंग का लीडर इमरान खान अपने सहयोगियों के साथ इस घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब आरोपितों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह ने बताया कि दो युवतियों ने 19 व 20 जनवरी को जिले के पांच जिम बी-फिट, आयरन फायर , केजीएन 1,2 व 3 के मालिक और ट्रेनर पर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर धनउगाही करने और मतांतरण करने का दबाव बनाते हुए निकाह करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

इसके तहत पुलिस ने दस आरोपित नगर के बरौंधा निवासी इमरान खान, उसके भाई जाहिर ,अशफाक उर्फ लकी और सुल्तानपुर जनपद के प्रतापपुर के रहने वाले बहनोई शादाब के अलावा कटरा कोतवाली के मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद शेख अली आलम, शहर कोतवाली के गोसाई तालाब निवासी मो. फैजल खान, शहर कोतवाली के घंटाघर पक्की सराय निवासी फरीद खान पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

साथ ही, माधोसिंह रेलवे स्टेशन में तैनात रहे निलंबित हेड कांस्टेबल इरशाद खान, भटवा की पोखरी के रहने वाले खलीलुर्रहमान व बिहार के साहिल खान सहित कुछ दस आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इनकी जमानत जिले से खारिज हो चुकी है। यह आरोपित जेल में हैं। इनके विरुद्ध गैंग्स्टर की कार्रवाई के लिए फाइल जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई थी।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने इनके अपराध को देखते हुए इन पर गैंग्स्टर के तहत कार्रवाई करने के लिए अनुमोदन किया। जिसके बाद देहात कोतवाली पुलिस ने सभी पर गैंग्स्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- यूपी में 35 लाख से ज्यादा लोगों ने खुद भरी जनगणना की जानकारी, प्रदेश में आजमगढ़ सबसे आगे

यह भी पढ़ें- यूपी में हर बच्चे की शैक्षिक प्रगति की डिजिटल ट्रैकिंग से होगी निगरानी, पोर्टल पर 3.44 करोड़ छात्रों का डाटा अपडेट