मीरजापुर जिले को मिली 1,608 टन यूरिया, रबी की बुवाई के लिए पर्याप्त उर्वरक
मीरजापुर में रबी फसलों की बुवाई के लिए 1,608 टन यूरिया की रैक पहुंची है, जिससे किसानों को उर्वरक की ...और पढ़ें

मीरजापुर में रबी फसलों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध यूरिया की नई खेप पहुंची।
HighLights
मीरजापुर में 1,608 टन यूरिया की नई खेप पहुंची।
रबी फसलों की बुवाई हेतु पर्याप्त उर्वरक स्टॉक उपलब्ध।
सहकारी समितियों, निजी दुकानों पर उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। रबी मौसम की फसलों की बुवाई के बीच किसानों को उर्वरक की कमी नहीं होगी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 1,608 टन यूरिया की रैक पहुंची। सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक अमित कुमार पांडेय की निगरानी में उर्वरक उतरवाया गया। उन्होंने बताया कि इसका वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को किया जाएगा।
कोरोमंडल डीएपी की 2,676 टन की रैक रविवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसमें से मीरजापुर जनपद को एक हजार टन डीएपी आवंटित किया गया है। जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश यादव ने बताया कि सरसों, गेहूं, चना और मटर की बुवाई चल रही है। इस दौरान किसान फास्फेटिक उर्वरकों के साथ नत्रजन उर्वरकों की भी मांग करते हैं।
बताया कि बुवाई की जरूरत के अनुसार जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। जनपद में 17,509 टन यूरिया, 4,619 टन डीएपी और 3,848 टन एनपीके उपलब्ध है। सहकारी समितियों पर 1,200 टन यूरिया, 451 टन और 244 टन एनपीके उपलब्ध है। निजी उर्वरक दुकानों पर 7,610 टन यूरिया, 1,830 टन डीएपी और 1,093 टन एनपीके रखा है।