मीरजापुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे का स्लीपर रखकर ट्रेन पलटने की साजिश, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
चुनार क्षेत्र के जिवनाथपुर-ब्लॉक हट के बीच शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का स्लीपर रखकर दानापुर-बेंगलुरु होली स्पेशल ...और पढ़ें
-1772407095138_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। चुनार क्षेत्र के जिवनाथपुर-ब्लॉक हट के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार की रात पौने आठ बजे के लगभग शरारती तत्वों ने लोहे का स्लीपर रखकर दानापुर-बंगुलुरू होली स्पेशल 03251 ट्रेन पलटने का प्रयास किया।
चालक ने रेलवे लाइन पर स्लीपर देखते ही सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, लेकिन तब तक स्लीपर से इंजन टकरा गया, हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ। चालक ने कंट्रोल रूम के साथ स्थानीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी, पीडब्ल्यूआई संग प्रयागराज मंडल के उच्चाधिकारियों की टीम रात में पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना के दूसरे दिन रविवार को ब्लॉक स्टेशन अधीक्षक रितेश कुमार की तहरीर पर चंदौली जिले के अलीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद ट्रेन आठ बजकर एक मिनट रवाना हुई।
दानापुर से बंगलुरू को होली स्पेशल ट्रेन अपनी रफ्तार में जा रही थी। जिवनाथपुर-ब्लॉक हट स्टेशन के बीच पहुंची तो ट्रैक पर रखे लोहे के स्लीपर ट्रेन के हेड लाइट की रोशनी से चमक उठा। जिसे देख चालक सहम गए, लेकिन सूझबूझ का परिचय देते हुए गार्ड को सूचना देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
ट्रेन रूकते ही ब्लॉक हट पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा सात बजकर.46 मिनट पर सूचना दर्ज कराया कि किमी 678/15 पर गाड़ी संख्या 03251 के इंजन से लोहे का स्लीपर टकरा गया है। इसकी जानकारी होते ही खलबली मच गई और चुनार आरपीएफ प्रभारी राजीव राणा, जीआरपी चौकी चुनार प्रभारी रमाशंकर यादव व थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो छानबीन में पुराना लोहे का स्लीपर ट्रैक किनारे मिला।
कुछ ही देर में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त सुरेश राज यादव व कमाडेंट विजय प्रकाश पंडित समेत अन्य उच्चाधिकारी भी पहुंच गए।
दानापुर से बंगलुरु होली स्पेशल ट्रेन को पलटाने के मामले में मुदकमा दर्ज
अलीनगर थाना क्षेत्र के जीवनाथपुर गांव के पास शनिवार की रात ट्रेन संख्या 03251 दानापुर से बेंगलुुरू होली स्पेशल ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। रेलवे ट्रैक पर लोहे का राड रखा गया था। चालक राजेश चंद्र यादव और गार्ड देवेंद्र सिंंह यादव की सूझबूझ से हादसा टल गया।
आरोप है कि संंदिग्ध लोगों ने ट्रैक पर पुराना लोहे का स्लीपर रख दिया था। मौके पर पहुंची आरपीएफ पुलिस वहां मौके से बीयर की केन भी बरामद की है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 678/15 किलोमीटर के पास रात में घटना हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
