Move to Jagran APP

महिलाओं संग प्रवासियों को स्वावलंबी बनाएगा ग्रामोद्योग

वह समय दूर नहीं जब विध्य के धरा की महिलाएं खादी ग्रामोद्योग से प्रशिक्षण लेकर सशक्त व आत्म निर्भर बन सकेगी। खादी ग्रामोद्योग विभाग प्रवासी सहित महिलाओं को कताई के साथ ही सिलाई-बुनाई आदि का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाएगा। एक बैच में 25-25 महिलाओं को आठ शिफ्ट में सूत कटाई सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित महिलाओं को गांधी आश्रम से जोड़ा जाएगा जिससे उनको अनवरत रोजगार मिलता रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 08:47 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 08:47 PM (IST)
महिलाओं संग प्रवासियों को 
स्वावलंबी बनाएगा ग्रामोद्योग
महिलाओं संग प्रवासियों को स्वावलंबी बनाएगा ग्रामोद्योग

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : वह समय दूर नहीं जब विध्य के धरा की महिलाएं खादी ग्रामोद्योग से प्रशिक्षण लेकर सशक्त व आत्म निर्भर बन सकेगी। खादी ग्रामोद्योग विभाग प्रवासी सहित महिलाओं को कताई के साथ ही सिलाई-बुनाई आदि का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाएगा। एक बैच में 25-25 महिलाओं को आठ शिफ्ट में सूत कटाई, सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित महिलाओं को गांधी आश्रम से जोड़ा जाएगा, जिससे उनको अनवरत रोजगार मिलता रहे।

loksabha election banner

जनपद के पथरहिया में प्रसिद्ध कंबल कारखाना शुरू होने से जहां लोगों को बेहतरीन व गुणवत्तायुक्त कंबल मिलेगा। वहीं अब कंबल बुनाई के साथ ही परिसर में ही प्रस्तावित ट्रेनिग सेंटर में महिलाओं और प्रवासियों को प्रशिक्षण देने की भी योजना बन रही है। कंबल कारखाना खुलने के बाद से पहले चरण में ही 200 से 250 लोगों को रोजगार मिलने की आशा है। साथ ही जैसे-जैसे कंबल की डिमांड बढ़ेगी वैसे वैसे लगभग 500 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसमें से 100 स्थानीय और 100 प्रवासी लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन व अॅनलाक के चलते उपजे माहौल में गैर प्रांतों से आने वाले लोगों को रोजगार देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

----------

कंबल कारखाना में कंबल की बुनाई 10 लूमों पर शुरू हो गई है। कंबल बुनाई के साथ ही महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कताई बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं व प्रवासी काम करके आत्मनिर्भर बन सकेंगी। महिलाएं एक दिन में एक किलो तक सूत काट सकती हैं। एक किलो सूत काटने पर महिलाओं को 200-250 रुपये आमदनी होगी।

- जवाहर लाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, मीरजापुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.