बंधुआ मजदूरी प्रथा के उन्मूलन में जुटे सदस्य
जंगीरोड में जिला स्तरीय बंधुआ श्रम सतर्कता समिति के कार्यालय का शुभांरभ शनिवार को अपर श्रमायुक्त मीरजापुर क्षेत्र पिपरी-सोनभद्र सरजू राम ने किया। इसके बाद बैठक में अपर श्रमायुक्त ने सदस्यों को बंधुआ मजदूरी प्रथा उन्मूलन अधिनियम 1976 के अनुसार बंधुआ मजदूरी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कोई समस्या होने पर उसकी लिखित शिकायत कर श्रम विभाग को अवगत कराए। सहायक श्रमायुक्त आरके पाठक ने कहा कि जनपद में कुल 36 अवमुक्त बंधुआ मजदूर है जिनके पुनर्वासन का काम प्रक्रियाधीन है। जिसमें सदस्यों की भूमिका अहम है। इस दौरान अनुपम कुमार आदि मौजूद रहे।
जासं, मीरजापुर : जंगीरोड में जिला स्तरीय बंधुआ श्रम सतर्कता समिति के कार्यालय का शुभांरभ शनिवार को अपर श्रमायुक्त मीरजापुर क्षेत्र पिपरी-सोनभद्र सरजू राम ने किया। इसके बाद बैठक में अपर श्रमायुक्त ने सदस्यों को बंधुआ मजदूरी प्रथा उन्मूलन अधिनियम 1976 के अनुसार बंधुआ मजदूरी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कोई समस्या होने पर उसकी लिखित शिकायत कर श्रम विभाग को अवगत कराए। सहायक श्रमायुक्त आरके पाठक ने कहा कि जनपद में कुल 36 अवमुक्त बंधुआ मजदूर है, जिनके पुनर्वासन का काम प्रक्रियाधीन है। जिसमें सदस्यों की भूमिका अहम है। इस दौरान अनुपम कुमार आदि मौजूद रहे।