मैजिक व पिकअप में भिड़ंत, तीन घायल
चौकी क्षेत्र के राजगढ़-चुनार मार्ग पर इंदिरानगर में शुक्रवार की शाम मैजिक व पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख तीनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
जासं, राजगढ़ (मीरजापुर) : चौकी क्षेत्र के राजगढ़-चुनार मार्ग पर इंदिरानगर में शुक्रवार की शाम मैजिक व पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख तीनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
चुनार की तरफ से आ रही पिकअप का टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर चुनार की तरफ जा रही मैजिक मे सामने से टकरा गई। जिसमें पिकअप चालक बलवंत (35) निवासी सरंगा सोनभद्र घायल हो गया। वहीं मैजिक चालक सत्यनारायण (55) निवासी चंदईयां थाना कछवां एवं उसका साथी बच्चा लाल (55) निवासी दियांव थाना कछवां भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मैजिक सवार क्षेत्र में आइसक्रीम की सप्लाई करते है। कछवां वापस जाते समय रास्ते में हादसे के शिकार हो गए।