प्रेमी युगल विवाह बंधन में बंधे
छानबे क्षेत्र के बरबटा स्थित राम-जानकी मंदिर पर अंतरराजातीय जोड़ों ने धार्मिक विधि विधान से एक-दूसरे को जयमाल पहनाकर शादी के बंधन मे बंधे। जिगना थाना क्षेत्र के अखिलेश सिंह निवासी बरबटा का महीनों से इसी थाना क्षेत्र कि बिहसड़ा निवासिनी महिमा विश्वकर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और कुछ माह पूर्व ही दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर लिया।
जासं, जिगना (मीरजापुर) : छानबे क्षेत्र के बरबटा स्थित राम-जानकी मंदिर पर अंतरराजातीय जोड़ों ने धार्मिक विधि विधान से एक-दूसरे को जयमाल पहनाकर शादी के बंधन मे बंधे। जिगना थाना क्षेत्र के अखिलेश सिंह निवासी बरबटा का महीनों से इसी थाना क्षेत्र कि बिहसड़ा निवासिनी महिमा विश्वकर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और कुछ माह पूर्व ही दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर लिया। जब इसकी भनक परिजनों को लगी तो परिजन हरकत में आए। हालांकि आपसी सूझ-बूझ के चलते शनिवार को दोनों के परिजनों व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों का विवाह संपन्न कराया गया।