दीपदान महोत्सव 19 को
मां ¨वध्यवासिनी मंदिर में 19 नवंबर को शाम छह बजे देव दीपावली पर दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
जासं, ¨वध्याचल (मीरजापुर): मां ¨वध्यवासिनी मंदिर में 19 नवंबर को शाम छह बजे देव दीपावली पर दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। भजन कीर्तन व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मां ¨वध्यवासिनी मंदिर परिसर में कई वर्षों से देवोत्थानी एकादशी पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्रृंगारिया पं. शेखर शरण उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में दूर- दूर के कलाकार व श्रद्धालु शामिल होते हैं। बताया कि यह अपने आप में अलग तरह का आयोजन होता है। रातभर कार्यक्रम होता है। मंदिर परिसर में कई दिनों से तैयारी की जा रही है। बाहर से कई कलाकारों को इस बार भी आमंत्रित किया गया है।