भगवान के स्मरण में जीवन लगाएं
जासं, सीखड़ (मीरजापुर) : सीखड़ रामलीला मैदान में चल रही सात दिवसीय श्रीमछ्वागवत कथा के दूसरे
जासं, सीखड़ (मीरजापुर) : सीखड़ रामलीला मैदान में चल रही सात दिवसीय श्रीमछ्वागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन से पधारे ब्रजरजदास महराज ने भागवत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि जीवन के दो पहलु है। जीवन को भगवान के चरणों में लगाएं जीवन धन्य हो जाएगा। जो मनुष्य भजन करता है उसके सभी कार्य भगवान स्वयं करते है। कथा श्रवण के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भी कथा को आत्मसात करता है उसके सारे दु:ख दूर हो जाते हैं। पं. जितेंद्र शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति की। तबले पर शिवम, नाल पर कृष्णमोहन त्रिपाठी, बैंजो पर संदीप, पैड पर फिरोज व आरगन पर राहुल ने संगत की। व्यासपीठ का पूजन पं. अमित पांडेय व राहुल व्यास ने किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख क्षत्रपति सत्येंद्र कुमार ¨सह ने दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान दिनेश ¨सह, राजेश कुमार ¨सह, दीपक ¨सह, उमेश पांडेय, सुनील शुक्ला, अशोक गुप्ता, रतन पांडेय, मान ¨सह आदि थे। संचालन डा. यसवंत ¨सह ने किया।