विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंप कैनाल परिसर में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 24 Jan 2020 07:31 PM (IST)

नरायनपुर पंप कैनाल परिसर में गुरुवार की रात तेंदुआ या शेर जैसा खतरनाक जानवर दिखाई देने पर कर्मचारियों में दहशत ...और पढ़ें

पंप कैनाल परिसर में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत
पंप कैनाल परिसर में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में दहशत

जागरण संवाददाता, नरायनपुर (मीरजापुर) : नरायनपुर पंप कैनाल परिसर में गुरुवार की रात तेंदुआ या शेर जैसा खतरनाक जानवर दिखाई देने पर कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है। पंप कैनाल कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस चौकी नरायनपुर में तहरीर देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पंप कैनाल के कर्मचारियों ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग नौ बजे चौकीदार छेदीलाल चहारदीवारी के अंदर अलाव ताप रहा थे। इस बीच दस फीट की दूरी पर चहारदीवारी के बाहर उक्त जानवर आता दिखाई दिया। जिसे देख उसने भागकर कमरे में जाकर शोर मचाकर अन्य कर्मचारियों को बुला लिया। काफी खोजबीन के बाद उक्त जानवर के पैर का निशान दिखने पर सभी दहशत में आ गए। इसी प्रकार चार दिन पूर्व शिवपूजन मिश्रा व चौकीदार रमेश माझी ने भी उक्त शेर जैसी आकृति के खतरनाक जानवर के दिखाई देने की बात बताई थी तब लोगों ने भ्रम बताकर मामले को शांत कर दिया था। कर्मचारी राजेश मिश्रा ने बताया की पंप कैनाल पर तीन सिफ्ट में ड्यूटी लगती है। दूसरी सिफ्ट की ड्यूटी रात बारह बजे बदलती है। उस समय घर जाने वाले व घर से आने वाले कर्मचारियों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। जान जाने का खतरा देखकर कर्मचारी भयभीत हो गए हैं। दहशत में आए कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता लिफ्ट सिचाई निर्माण खंड वाराणसी को अवगत कराते हुए पुलिस चौकी नरायनपुर में तहरीर दी है।