कार्य बहिष्कार कर कलमबंद हड़ताल पर लेखपाल, प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपाल सदर तहसील में संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए मंगलवार को कलमबंद हड़ताल किया। वेतन विसंगति आदि मांगों के पूरा नहीं होने से लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। मांगों के पूरा न होने पर लेखपालों ने आगामी 13 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपाल सदर तहसील में संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए मंगलवार को कलमबंद हड़ताल किया। वेतन विसंगति आदि मांगों के पूरा नहीं होने से लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। मांगों के पूरा न होने पर लेखपालों ने आगामी 13 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने लेखपालों को वाहन भत्ता नहीं दिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताया। कहा कि वाहन भत्ता काफी कम मिलने के कारण क्षेत्र में जाकर काम करने में लेखपालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील मंत्री बेनू यादव ने कहा की सरकार द्वारा तीन रुपया प्रतिदिन वाहन भत्ता दिया जा रहा है। लेखपालों को लगभग प्रत्येक दिन किसी न किसी काम के लिए तहसील जरूर बुलाया जाता है। इसके साथ ही लेखपालों को प्रतिदिन क्षेत्र में काम के लिए जाना पड़ता है। सुशील तिवारी, धीरज किशोर सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय मीडिया प्रभारी, दिनेश कुमार पांडेय, वंदना शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद सरोज ने कहा कि इसी के चलते लेखपाल सरकार से 1000 रूपया वाहन भत्ता देने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान तमन्ना बेगम, मंगला प्रसाद द्विवेदी, वंदना शुक्ला, मनोज मिश्र, अंकेश, शुभम श्रीवास्तव, बेबी विश्वकर्मा, श्रीराम, दिनेश पांडेय, नम्रता सिंह, अजीतनाथ तिवारी, शिल्पी गुप्ता ने लेखपालों की समस्या का समाधान करने की मांग की।