प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : राजेशपति
पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी द्वारा कछवां में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर फेल हो चुकी है। इस समय अपराधियों के हाथ में सरकार का नियंत्रण चल रहा है आज हम लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कब किसके साथ कोई घटना हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है।
जासं, कछवां (मीरजापुर) : पूर्व एमएलसी राजेश पति त्रिपाठी द्वारा कछवां में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर फेल हो चुकी है। इस समय अपराधियों के हाथ में सरकार का नियंत्रण चल रहा है आज लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कब किसके साथ कोई घटना हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेसजनों को आगाह किए कि सारे कार्यकर्ता पूरी शक्ति एवं निष्ठा के साथ एकजुट होकर इस सरकार दमनकारी नीतियों के विरुद्ध किए गए कार्यक्रमों को जनता के बीच प्रचारित प्रसारित करें। जिससे आने वाले समय में इस सरकार को बेनकाब किया जा सके। आज सरकार हर मामले में फेल चल रही नागरिकता बिल लाकर जनता के ध्यान को भटकाने के लिए एक सोची -समझी योजना से जनता बेरोजगारी महंगाई आर्थिक स्थिति के विषय में न सोच सकें। कांग्रेसजनों को एकत्रित हो जन जन तक नीतियों को पहुंचाने का काम करना होगा। अध्यक्षता श्रीराम पांडेय व संचालन अखिलेश कुमार मिश्रा ने किया। कृष्णदत्त उपाध्याय, रंगबहादुर राय, आनंद कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, अजय कुमार सेठ, बुलेट गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजकमल शुक्ला, मुख्तार अहमद आदि रहे।