विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर के हलिया के दस गांवों के भू-मानचित्र गायब, मानचित्रकार निलंबित

By Mirzapur Photographer Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 01:58 PM (IST)

मीरजापुर के हलिया ब्लॉक में चकबंदी विभाग की लापरवाही सामने आई है, जहां 10 गांवों के भू-मानचित्र गायब हो गए। ...और पढ़ें

मीरजापुर के हलिया में 10 गांवों के भू-मानचित्र गायब, मानचित्रकार निलंबित, सीओ की भूमिका की भी जांच।

मीरजापुर के हलिया में 10 गांवों के भू-मानचित्र गायब, मानचित्रकार निलंबित, सीओ की भूमिका की भी जांच।

HighLights

  1. मीरजापुर के हलिया में 10 गांवों के भू-मानचित्र गायब।

  2. लापरवाही के आरोप में मानचित्रकार जियालाल सुमन निलंबित।

  3. गायब मानचित्रों को दोबारा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। चकबंदी विभाग की हलिया विकास खंड में बड़ी लापरवाही सामने आई है। धारा 52 का प्रकाशन हो चुके 10 गांवों के महत्वपूर्ण भू-मानचित्र गायब पाए गए। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने लापरवाही के आरोप में मानचित्रकार जियालाल सुमन को निलंबित कर दिया है। संबंधित सीओ की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मीरजापुर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यालय से 10 ग्राम पंचायतों के भू-मानचित्र राजस्व परिषद मानचित्रालय में उपलब्ध कराने के लिए मानचित्रकार जियालाल सुमन को दिए गए थे। इनमें चौराही, बड़वार, बबुरा खुर्द, बेलाही, बेंदउर, बैसोड़ जेर पहाड़, भटवारी, भटपुरवा, रूआही और सोठिया खुर्द के भू-मानचित्र शामिल थे। इन गांवों के भू-मानचित्र डायरेक्टर लैंड रिकाडर्स, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद मानचित्रालय में जमा नहीं हो सके।

बाद में मानचित्रकार जियालाल सुमन के स्तर से इनके गायब होने का मामला सामने आया। विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी 10 गांवों के भू-मानचित्र दोबारा ट्रेस कराने का आदेश दिया गया है। इसके लिए मानचित्रकार एबनान अहमद और अनुरेखक अभिषेक कुमार को अधिकृत किया गया है।

नक्शा पांच प्रतियों में बनाया जाता है। इसमें से प्रेस प्रति लखनऊ मुख्यालय ले जाते समय 10 नक्शा कहीं गिर गया। लापरवाही बरतने वाले मानचित्रकार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही गायब भू-मानचित्र को दोबारा तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

-

अशोक कुमार तिवारी, बंदोबस्त अधिकारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।