भूमि विवाद में मारपीट सात लोग हो गए घायल
स्थानीय थाना क्षेत्र के खुलुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस ने आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह इलाज हेतु ले जाया गया।
जासं, चील्ह (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के खुलुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस ने आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह इलाज हेतु ले जाया गया। खुलुवा गांव के राहुल सिंह तथा पड़ोसी लाखन सिंह के बीच शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर कहासुनी होने के पश्चात दोनों पक्षों में मारपीट तथा ईट पत्थर चलने लगा। जिसमें एक पक्ष से राहुल सिंह, शिव कुमार सिंह तथा रितु सिंह वही दूसरे पक्ष से लाखन सिंह, शिवराज सिंह, शिवम सिंह व सूरज सिंह घायल हो गए। थाना परिसर में ही राहुल सिंह की अचानक हालत गंभीर होने के कारण पुलिस घबरा गई और उसे अस्पताल ले गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से एक एक लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।