जाम से रोडवेज को प्रतिदिन एक लाख का लग रहा चूना
जासं, मीरजापुर : रोडवेज की बसें भी अब रेल की राह पर चल पड़ी है। प्रतिदिन एक से तीन घंटे लेट बसों क
जासं, मीरजापुर : रोडवेज की बसें भी अब रेल की राह पर चल पड़ी है। प्रतिदिन एक से तीन घंटे लेट बसों का संचालन हो रहा है। राजमार्गों पर जगह-जगह जाम से जहां यात्रियों की भारी फजीहत हो रही है। वहीं मीरजापुर डिपो को प्रतिदिन एक लाख रुपये का घाटा हो रहा है। सबसे ज्यादा इलाहाबाद, जौनपुर व सोनभद्र मार्ग तथा लालगंज, हलिया एवं रीवां राजमार्ग प्रभावित हो रहा है।
रोडवेज की बसें तीन-तीन घंटे लेट आ रही हैं। पथरहिया शीतला मंदिर पर जंगीरोड पर बराबर जाम लग रहा है। इससे बसें जाम में फंस जा रही है। यह प्रतिदिन की कहानी बन गई है। शीतला मंदिर पर पुलिस चौकी भी है लेकिन पुलिस व होमगार्ड जवान यातायात व्यवस्था का संचालन नहीं कर पा रहे हैं। यह जिले का सबसे व्यस्त तिराहा है। इसी तिराहे से होकर इलाहाबाद, वाराणसी, जौनपुर, गोपीगंज, औराई, मध्यप्रदेश, लालगंज एवं हलिया की बसें आती-जाती है। जरा सा आड़ा तिरछा गाड़ी रूकी तो जाम लग जाता है। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। यदि जाम हटा भी तो वाहनों को निकलने में घंटों लग जा रहा है। इससे बसें भी लेट लतीफ हो रही है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। वही रोडवेज को प्रतिदिन एक लाख की इनकम कम हो गई है।
-वर्जन ::
आजकल जाम की समस्या गंभीर बनती जा रही है। प्रतिदिन जाम लग जाने से बसें लेट से पहुंच रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसका असर रोडवेज की आय पर पड़ रहा है। प्रतिदिन एक लाख रुपये का घाटा हो रहा है।
सीबी राम एआरएम मीरजापुर डिपो।