विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी में रखे युवक के शव को चूहों ने कुतरा, स्वजन ने किया हंगामा

By Prashant YadavEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 09 Mar 2026 02:21 PM (IST)

मीरजापुर के मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखे एक युवक अभिषेक सैनी के शव को चूहों ने कुतर दिया। रविवार ...और पढ़ें

सीएमएस ने जांच का आश्वासन दिया है। स्वजन ने बताया कि फ्रीजर खराब था और बर्फ के लिए पैसे लिए गए थे।

सीएमएस ने जांच का आश्वासन दिया है। स्वजन ने बताया कि फ्रीजर खराब था और बर्फ के लिए पैसे लिए गए थे।

HighLights

  1. मोर्चरी में रखे युवक के शव को चूहों ने कुतरा।

  2. स्वजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

  3. फ्रीजर खराब होने और पैसे लेने की बात सामने आई।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मेडिकल कॉलेज के मंडलीय अस्पताल के मर्चरी में रखें युवक के शव को चूहों ने रविवार की रात कुतर दिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर स्वजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। कहा कि अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के चलते इस तरह की घटना हुई है। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने मामला शांत कराया। सीएमएस डाक्टर सचिन किशोर ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

नगर के तरकापुर नई बस्ती मोहल्ले के रहने वाले मृतक के भाई राजू माली ने बताया कि मेरे छोटे भाई अभिषेक सैनी ने रविवार की शाम को किसी कारणवश घर के कमरे में सजावट के चादर से पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। जिसके शव को मंडलीय अस्पताल के मर्चरी में रखवाया गया था। शव लाने पर यहां का फ्रिजर खराब था तो कर्मचारी ने बर्फ की सिल्ली मंगवाकर लगवाया।

बताया गया क‍ि इसके लिए दो हजार रुपए लिए। सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को पुलिस पंचनामा करने आई तो देखा कि शव को चूहों ने कमर व हाथ के पास कुतर दिया है। यह देख सभी आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। स्वजन ने लचर व्यवस्था होने का आरोप लगाया। इस दौरान पहुंचे सीएमएस डाक्टर सचिन किशोर व स्वजन के बीच नोंकझोंक हुई। हालांक‍ि इस घटना के बाद काफी देर तक पर‍िसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा।