राम महायज्ञ व भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा
हलिया स्थित बेलन नदी के पावन तट पर स्थित राम जानकी मंदिर बरौंधा में आयोजित श्री राम महायज्ञ एवं भागवत कथा के लिए गाजे बाजे के सांथ रथयात्रा पर राम जानकी की झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली। साथ ही 10
जागरण संवाददाता, बरौंधा (मीरजापुर) : हलिया स्थित बेलन नदी के पावन तट पर स्थित राम जानकी मंदिर बरौंधा में आयोजित श्री राम महायज्ञ एवं भागवत कथा के लिए गाजे बाजे के सांथ रथयात्रा पर राम जानकी की झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली। साथ ही 108 कन्याओं ने कलश यात्रा रामटीला से बरौंधा बाजार होते हुए कठार बस्ती से यज्ञ मंडप पहुंचकर कलश स्थापित किया गया। बरौंधा में ब्रह्म जला के नाम से चर्चित बेलन नदी के पवित्र जल से कलश भरकर शोभायात्रा जैसे ही बरौंधा बाजार में पहुंची तो लोग घरों की छतों पर चढ़ कर शोभायात्रा में अपनी भागीदारी की। अयोध्या से आये स्वामी श्यामसुंदर दास महराज की अगुआई में ग्यारह वैदिक विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान कलश पूजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही बरौंधा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार यादव पुलिस फोर्स के सांथ डटे रहे। शोभा यात्रा का संचालन करते हुए आचार्य कप्तान पांडेय ने कहा कि इस महायज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण की भावना से किया गया है। यज्ञ हमारी सनातनी परंपरा रही है।जिसे पुराणों में साक्षात विष्णु का अवतार कहा गया है। यज्ञ का आयोजन रामजानकी मंदिर रामटीला के प्रधान पुजारी हनुमानदास महराज द्वारा किया गया है।मंदिर व्यवस्था से जुड़े विश्वनाथ मिश्र, बबलू मिश्र, नर्वदेश्वर मिश्र का सराहनीय योगदान रहा। कलश यात्रा में बरौंधा प्रधान आश्वनी कुमार मिश्र, निरंजन पांडेय, दीपचंद सोनी, प्रदीप सेठ, जितेन्द्र कुमार मिश्र, मूलचंद सोनी, दयाशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।