प्रदेश व जनपद में जंगल राज, बढ़ रहे अपराध
जनहित मोर्चा के कार्यकर्ता की बैठक नगर स्थित कैंप कार्यालय तुलसी चौक में हुई। इसमें राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश व जनपद में जंगल राज कायम हो चुका है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जन समस्याओं के प्रति किसी का ध्यान नहीं है। जिससे जनता परेशान हो रही है।
जागरण संवाददाता मीरजापुर : जनहित मोर्चा के कार्यकर्ता की बैठक नगर स्थित कैंप कार्यालय तुलसी चौक में हुई। इसमें राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश व जनपद में जंगल राज कायम हो चुका है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जन समस्याओं के प्रति किसी का ध्यान नहीं है। जिससे जनता परेशान हो रही है।
उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के लिए आंदोलन करें। हर व्यक्ति की समस्या को सुने और उसका निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों के पास जाए। कहा कि आज किसान छुट्टा पशुओं से परेशान है। इन पशुओं के चलते उनकी फसलें खराब हो रही है। जिनपर प्रशासन लगाम नहीं लगा पा रहा है। केवल दुधारू पशुओं को पकड़कर ले जा रहे हैं जबकि बैल नगर में घुम-घुम कर लोगों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने विधवां, वृद्धा व विकलांग पेंशन को बढ़ाने की मांग की। शिक्षा की दोहरी नीति को समाप्त किए जाने की अपील की। भोलानाथ साहू ने कहा कि नौ जनवरी को जनसस्याओं के समाधान के लिए सबरी स्थित जिला कार्यालय से एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान दिनेश लाल श्रीवास्तव, कदन लाल चक्रवाल, समसुददीन मंसूरी, भोजराज त्रिपाठी, श्यामबाबू अग्रहरि, आशीष कुमार, गोविद खत्री, सगीलाल, बब्बू, निर्मला सिंह, पंजाबी, झब्बू लाल, अंजू देवी आदि शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता लल्लू राम कसेरा व संचालन समसुददीन मंसूरी ने किया।