जीरा भारती बनीं प्रत्याशी
आदिवासियों मेहनतकशों व किसानों की आवाज को संसद तक पहुंचाने के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने ग्रामीण मजदूर सभा की उपाध्यक्ष जीरा भारती को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि सरकार में अराजकता बढ़ रही है और सभी वादे फेल साबित हुए हैं। इतना ही जंगल में रहने वाले आदिवासियों का उत्पीड़न हो रहा है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध मीरजापुर की हालत दयनीय हो चुकी है। पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं और वे कहते हैं कि विकास हुआ है। जंगल की जमीन पर भूमाफिया कब्जा करते चले जा रहे हैं इसलिए जीरा भारती अब गरीबों की आवाज बनेंगी। इस अवसर पर शशिकांत कुशवाहा धर्मराज कोल आदि मौजूद रहे।
जासं, मीरजापुर : आदिवासियों, मेहनतकशों व किसानों की आवाज को संसद तक पहुंचाने के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने ग्रामीण मजदूर सभा की उपाध्यक्ष जीरा भारती को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि सरकार में अराजकता बढ़ रही है और सभी वादे फेल साबित हुए हैं। इतना ही जंगल में रहने वाले आदिवासियों का उत्पीड़न हो रहा है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध मीरजापुर की हालत दयनीय हो चुकी है। पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं और वे कहते हैं कि विकास हुआ है। जंगल की जमीन पर भूमाफिया कब्जा करते चले जा रहे हैं इसलिए जीरा भारती अब गरीबों की आवाज बनेंगी। शशिकांत कुशवाहा, धर्मराज कोल आदि मौजूद रहे।