जन नीति भारत की अध्यक्ष दिव्या मित्तल ने चुनार से फूंका चुनावी बिगुल, विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने चुनार में जनसंवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव में जन नीति भारत का प्रत्याशी उतारने ...और पढ़ें

दिव्या मित्तल ने चुनार से फूंका चुनावी बिगुल जन नीति भारत लड़ेगी विधानसभा चुनाव।
HighLights
दिव्या मित्तल ने चुनार से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
जन नीति भारत आगामी चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
उन्होंने जनभागीदारी, न्याय और समानता पर जोर दिया।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। पूर्व आईएएस अधिकारी और जन नीति भारत की अध्यक्ष दिव्या मित्तल का शनिवार को चुनार के बालूघाट पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने महाराज गुहराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव में चुनार से अपनी पार्टी का प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी।
जनता के बीच पहुंचीं दिव्या मित्तल ने कहा कि चुनार की जनता ने उन्हें पहले जिलाधिकारी के रूप में देखा है, लेकिन इस बार वह एक राजनीतिज्ञ के रूप में लोगों के बीच आई हैं। उन्होंने कहा कि जन नीति भारत आगामी विधानसभा चुनाव में चुनार से भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उनके इस ऐलान को क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
दिव्या मित्तल के आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह दिखा। महाराज गुहराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने जनता से संवाद कर अपनी राजनीतिक भूमिका और आगामी चुनाव में पार्टी की भागीदारी के संकेत दिए। उनके दौरे के साथ ही चुनार विधानसभा क्षेत्र में नए राजनीतिक समीकरणों और संभावनाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने कहा कि राजनीति में अक्सर लोगों पर राज करने की प्रवृत्ति दिखाई देती है, जबकि जननीति का उद्देश्य जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, “राजनीति लोगों पर राज करती है, जननीति में होगा जन-जन का राज।” उन्होंने न्याय और समानता पर जोर देते हुए कहा कि न्याय तभी संभव है, जब हर व्यक्ति की बात सुनी जाए। जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और न्याय पाने का समान अवसर मिलना चाहिए।
दिव्या मित्तल ने घोषणा की कि जननीति भारत पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता और समानता स्थापित करने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना आवश्यक है। भगवान राम और निषादराज के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम ने निषादराज को गले लगाकर उन्हें अपना भाई माना था। हमें भी भगवान राम की इस परंपरा का अनुसरण करते हुए सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को सम्मान और समानता देनी चाहिए।
शनिवार को चुनार के बालूघाट पहुंचने पर उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने महाराज गुहराज निषाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में चुनार से अपनी पार्टी का प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर क्षेत्र की राजनीति में हलचल बढ़ा दी। जनसंवाद के दौरान दिव्या मित्तल ने कहा कि चुनार की जनता उन्हें पहले जिलाधिकारी के रूप में देख चुकी है, लेकिन इस बार वह राजनीतिक भूमिका में लोगों के बीच आई हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जननीति भारत आगामी विधानसभा चुनाव में चुनार से भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उन्होंने सामाजिक समानता और जनभागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि न्याय तभी संभव है, जब हर व्यक्ति की बात सुनी जाए। जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी को समान सम्मान और न्याय मिलना चाहिए। इसके बाद उन्होंने पैदल ही नगर का भ्रमण किया और स्थानीय व्यापारियों समेत आमजन से संवाद किया।
