Move to Jagran APP

नारी सुरक्षा की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर: नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को नगर के मुसफ्फरगंज स्थि

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Dec 2017 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2017 08:02 PM (IST)
नारी सुरक्षा की दी जानकारी
नारी सुरक्षा की दी जानकारी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर: नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को नगर के मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल एंड हास्टल परिसर में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण जागरूकता के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला थानाध्यक्ष सीमा ¨सह ने सुरक्षा संबंधित अधिकारों के बारे में बताया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा महिलाए अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकतीं है और पुलिस प्रशासन भी उनकी मदद के लिए हर प्रकार से मदद करने के लिए तत्पर है। उन्होंन महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 100 और 181 के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य संध्या ¨सह ने भी बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती है। आवश्यकता पड़ने पर हम न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ मदद के लिए इन नंबरों पर फोन कर सुरक्षा के लिए डायल कर सूचना दे सकतीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.