बच्चों को दी तारों व नक्षत्रों की जानकारी
जासं मीरजापुर विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का दूसरे दिन शुभारंभ नक्षत्रशाला प्रयागराज के पूर्व निदेशक डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में बाल विज्ञानियों द्वारा लगाई गई उपकरणों का निरीक्षण कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के समूह को आकाश के सभी तारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सत्य नारायण प्रसाद प्रमोद कुमार मिश्र ने टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रमा को जन समूह द्वारा दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवराम शर्मा संजय श्रीवास्तव सत्य नारायण प्रसाद मोनू बिद पंकज बिद आदि मौजूद रहे।
जासं, मीरजापुर : विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का दूसरे दिन शुभारंभ नक्षत्रशाला प्रयागराज के पूर्व निदेशक डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में बाल विज्ञानियों द्वारा लगाई गई उपकरणों का निरीक्षण कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के समूह को आकाश के सभी तारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सत्य नारायण प्रसाद, प्रमोद कुमार मिश्र ने टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रमा को जन समूह द्वारा दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवराम शर्मा, संजय श्रीवास्तव, सत्य नारायण प्रसाद, मोनू बिद, पंकज बिद आदि मौजूद रहे।