विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में राज्यकर विभाग ने 37.50 क्विंटल चीनी लदा पिकअप पकड़ा

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 02:38 PM (IST)

मीरजापुर में राज्यकर विभाग ने भैसोड़ बलाय गांव के पास 37.50 क्विंटल चीनी से लदे एक पिकअप को पकड़ा। चालक ...और पढ़ें

मीरजापुर में राज्यकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37.50 क्विंटल चीनी लदा पिकअप जब्त।

मीरजापुर में राज्यकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37.50 क्विंटल चीनी लदा पिकअप जब्त।

HighLights

  1. राज्यकर विभाग ने 37.50 क्विंटल चीनी लदा पिकअप पकड़ा।

  2. वाहन में बिना प्रपत्र के 75 बोरी चीनी लदी थी।

  3. पिकअप को सीज कर ड्रमंडगंज पुलिस को सुपुर्द किया।

जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर)। मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में शनिवार को राज्यकर विभाग की टीम ने चीनी की अवैध ढुलाई कर रहे पिकअप को पकड़ा। असिस्टेंट कमिश्नर मंजू मौर्य के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वाहन की जांच की। वाहन में बिना प्रपत्र के 75 बोरी चीनी लदी थी, जिसका कुल वजन 37 क्विंटल 50 किलो बताया गया।

जांच के दौरान चालक चीनी की खरीद से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका। राज्यकर विभाग ने पिकअप को सीज कर ड्रमंडगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वाहन को ड्रमंडगंज थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि 75 बोरी चीनी लदे पिकअप को पकड़ा गया है। वाहन सीज कर मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।