विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में आठ घंटे में हरकत में आए विधायक और अधिकारी, दुकानों पर पहुंची डीएपी खाद

By Kamleshwar Sharan Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 03:40 PM (GMT+05:30)

दैनिक जागरण की खबर के बाद मीरजापुर में खाद की कमी से जूझ रहे किसानों को राहत मिली। विधायक रमाशंकर ...और पढ़ें

मीरजापुर में खाद संकट पर विधायक और अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई, किसानों को मिली राहत।

मीरजापुर में खाद संकट पर विधायक और अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई, किसानों को मिली राहत।

HighLights

  1. दैनिक जागरण की खबर के बाद खाद समस्या का संज्ञान।

  2. विधायक ने सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया।

  3. कृषि विभाग ने दुकानों पर डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराई।

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर)। दैनिक जागरण में किसानों की खाद समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का महज आठ घंटे के भीतर असर देखने को मिला। 12 नवंबर को पेज संख्या दो पर प्रकाशित 'डीएपी की कमी से किसान परेशान, रबी की बुवाई पिछड़ी' शीर्षक की खबर का संज्ञान लेते हुए मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया। गुरुवार दोपहर तीन बजे उन्होंने राजगढ़ ब्लाक के ददरा-हिनौता सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान समिति के सचिव अनुपस्थित मिले। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए डीएम और एआर से फोन पर वार्ता की। उन्होंने समिति पर तत्काल डीएपी खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद सहित सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

कृषि विभाग ने भी संभाली कमान, दुकानों पर पहुंची खाद
उधर, दैनिक जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए राजगढ़ के कृषि अधिकारी संतोष कुशवाहा भी सक्रिय हो गए। उन्होंने क्षेत्र की उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद की अनुपलब्धता सामने आने पर विभाग की ओर से आदर्श बीज भंडार ददरा, ओम बीज भंडार नदीहार समेत क्षेत्र की अन्य दुकानों पर डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध कराई गई। कृषि अधिकारी ने दुकानों पर खाद की ओवररेटिंग की भी जांच की।

किसानों ने जताया आभार
रबी की बुवाई के अहम समय में डीएपी की किल्लत से जूझ रहे किसानों को खबर प्रकाशित होने के बाद राहत मिली। किसानों ने उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन तक आवाज पहुंचाने के लिए दैनिक जागरण का आभार जताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।