जरूरी सामान न मिले तो तत्काल कंट्रोल रूम को मिलाए मोबाइल
कोरोना से सुरक्षा बचाव एवं नियंत्रण के मददेनजर नगर क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की वार्डवार आपूर्ति की जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल द्वारा वार्डवार अधिकारियों की निगरानी में दुकानदारवार मय वाहन तैनात किया गया है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कोरोना से सुरक्षा, बचाव एवं नियंत्रण के मददेनजर नगर क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की वार्डवार आपूर्ति की जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल द्वारा वार्डवार अधिकारियों की निगरानी में दुकानदारवार मय वाहन तैनात किया गया है। इसकी कलेक्ट्रेट परिसर में जनमानस संबंधित वार्ड में जरूरत के सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। कहा कि अनाज, फल-सब्जी आदि की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोडल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लक्षिमन राम को बनाया गया है। साथ ही सहयोग में पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को लगाया है। आवश्यक वस्तुओं के संबंध में कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को दर्ज कर संबंधित अधिकारी के माध्यम से निस्तारित किया जाएगा।
---------------
क्रम - कर्मचारी का नाम - पद नाम - मोबाइल - अवधि
रात्रि 10 से प्रात: 6 बजे तक
01 - नितीश कुमार - आपूर्ति लिपिक - 9455071388
02 - शुभंकर सोनकर - आपूर्ति लिपिक - 7007890959
प्रात: 6 से अपराह्न 2 बजे तक
03 - प्रवीण कुमार - आपूर्ति लिपिक - 9956383840
04 - महेन्द्र कुमार - आपूर्ति लिपिक - 7068907573
अपराह्न 2 से रात्रि 10 बजे तक
05 - संतोष कुमार - अपूर्ति लिपिक - 9140405714
06 - संतोष कुमार सैनी - अपूर्ति लिपिक - 6393163200
---------------------