Move to Jagran APP

पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूला पति, मौत

लालगंज थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव निवासी अर्जुन कोल ने रविवार की रात पारिवारिक कलह के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी शीला देवी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित ने घर के बाहर स्थित एक पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर खुद भी झूल गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 06:24 PM (IST)
पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूला पति, मौत

जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर) : लालगंज थाना क्षेत्र के नीमडीह गांव निवासी अर्जुन कोल ने रविवार की रात पारिवारिक कलह के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी शीला देवी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित ने घर के बाहर स्थित एक पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर खुद भी झूल गया। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब कुछ ग्रामीण सोमवार की सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गए। देखा कि अर्जुन एक पेड़ में बंधे फांसी के फंदे पर झूल रहा है। यह देख वे घटना की जानकारी उसकी पत्नी को देने उसके घर के अंदर गए तो वहां भी शीला का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसकी सूचना ग्राम प्रधान भुनेश्वर को दी। प्रधान ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने एएसपी आपरेशन महेश अत्री, सीओ लागलंज उमाशंकर सिंह और लालगंज निरीक्षक सुभाष राय के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

बोदा कला के नीमडीह निवासी अर्जुन कोल घर से महज दो किलोमीटर दूर स्थित पुरइनिया सिवान के जंगल में कच्चा खपरैल का मकान बना कर पत्नी शीला संग रहता था। वहीं पर जंगल झाड़ी काट कर खेती करने का काम करता था। मृतक को पांच बच्चे हैं, जो दादा खेलाड़ी व दादी कलुई के साथ ही रहते हैं। खेलाड़ी ने बताया कि अर्जुन विक्षिप्त था। कुछ काम नहीं करता था। थोड़ी बहुत खेती किसानी का कार्य कर लेता था। इससे परिवार का खर्च चलाने में दिक्कत होती थी। इसके चलते उसके बच्चे मेरे पास रहते थे। काम नहीं करने को लेकर पत्नी से अनबन होती रहती थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर रविवार की रात विवाद हुआ तो उसने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना देख सबकी आंखें नम हो गई। पुलिस चौकी संतनगर उदय नरायन सिंह ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि ग्रामीणों ने हत्या करने की आशंका जताई है। अनाथ हुए पांच बच्चे, दादा-दादी सहारा

नीमडीह गांव में रविवार की रात हृदय विदारक घटना सुन दादी राधिका उर्फ कलुई बेहोश हो गई। माता-पिता की मौत के बाद पांच बच्चे अनाथ हो गए। सिर से मां बाप का साया उठने पर अब उनकी देखभाल कौन करेगा, यह सोचकर दादी परेशान रही। बच्चे भी मां-बाप को न पाकर रोने लगे। मृतक को पांच बच्चों में एलजी (आठ), औरेम (छह), टाइमपास (चार) रागिनी (दो) और अंतिम कुमार (एक) वर्ष शामिल है। इन बच्चों को लेकर उनकी दादी घर पर रहती थी, जबकि अर्जुन व शीला पाही पर रहा करते थे।

ऊर्जा राज्यमंत्री ने बढ़ाया ढ़ाढस

पटेहरा : मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के तुलसीपुर ग्राम सभा अंतर्गत नीमडीह में हत्या की जानकारी होने के बाद ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल गांव में पहुंचे। पीड़ित परिवार के की महिला राधिका से मिलकर उसको सांत्वना दी। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर वहां की निरीक्षण किया। दूरभाष से उपजिलाधिकारी मड़िहान व बीडीओ पटेहरा को पीड़ित परिवार व बच्चों को पठन-पाठन में व्यवधान न हो, उसके लिए सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाने हेतु निर्देश किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कोल, जिलापंचायत सदस्य मनीष सिंह, नंदू मौर्य संग दर्जनों लोग रहे । वर्जन --

लालगंज के नीमडीह गांव में हुई घटना की सच्चाई का पता लगाने को पुलिस टीम को लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-अजय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.