होली पर बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़
बच्चे हो या बड़े होली का इंतजार हर किसी को बेसब्री से रहता है। रंगों का त्योहार होली कल है। जिसके मद्देनजर बाजारों में खरीदारों की भीड़ में इजाफा हो गया है। नगर की रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर युवा वर्ग की भीड़ दिख रही है। वहीं कपड़ों की दुकानों पर साड़ियां व सलवार सूट खरीदने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : बच्चे हो या बड़े होली का इंतजार हर किसी को बेसब्री से रहता है। रंगों का त्योहार होली कल है। जिसके मद्देनजर बाजारों में खरीदारों की भीड़ में इजाफा हो गया है। नगर की रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर युवा वर्ग की भीड़ दिख रही है। वहीं कपड़ों की दुकानों पर साड़ियां व सलवार सूट खरीदने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। छोटे-छोटे बच्चों के लिए तमाम कार्टून कैरेक्टर के डिजाइन में कपड़े मौजूद हैं। वहीं युवाओं की पहली पसंद कुर्ता व जींस बनी हुई है।
मंगलवार को भी होली की खरीदारी के लिए बाजार में उत्साह दिखाई दिया। सबसे अधिक भीड़ रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर तथा वस्त्र विक्रेताओं के यहां देखी गई। लोगबाग त्योहार मनाने को लेकर कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। साप्ताहिक बंदी का दिन होने के बाद भी दोपहर 12 बजते बजते नगर की करीब करीब सभी दुकानों पर ग्राहकों की आमद शुरू हो गई थी। खरीदारी का क्रेज सबसे अधिक बच्चों और महिलाओं में दिखाई दिया। कपड़ों के साथ बच्चों ने पिचकारियां और रंग भी खरीदे। बाजार में दस रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक की पिचकारियां मिल रही हैं और बच्चों को पंसद आ रही हैं। देर रात तक खरीदारी का दौर चला और लोगों ने जमकर खरीदारी की।
नगर के प्रमुख साड़ी व्यवसाई पंकज अग्रवाल बताते हैं कि पिछली बार से इस बार बाजार में उत्साह अधिक है। महिलाओं ने एक बार फिर से सिल्क साड़ियां खरीदने में अधिक रुचि दिखाई है। वहीं वक्त के साथ साड़ियों का स्टाइल और डिजाइन बदलता चला गया, लेकिन उसके लिए क्रे•ा कम नहीं हुआ। इन दिनों रफल साड़ियों के लिए क्रे•ा बढ़ रहा है जिसकी डिमांड इस होली पर खूब रही। वहीं प्लाजो, गाउन, शरारा भी महिलाओं को खूब पसंद आए। वहीं नंदलाल केशरी कहते हैं कि लोग ट्रेडिशनल के साथ-साथ फैशन और स्टाइल को नहीं भूलते हैं। इसलिए युवाओं में इन दिनों इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज की मांग अधिक है। वहीं सेलिब्रिटी स्टाइल में प्लाजो साड़ी, धोती साड़ी भी लोगों को पंसद आ रही है। उन्होंने बताया कि मोदी जैकेट और कुर्ता पैजामा भी युवा वर्ग की खास पसंद रहा है। - आनलाइन शापिग का भी रहा क्रेज
हाइटेक युग में शापिग का तौर तरीका भी बदल गया है। आनलाइन शापिग कंपनियों की पहुंच ग्रामीण स्तर पर होने का लाभ युवा वर्ग उठा रहा है। इस होली पर भी नगर में हजारों की संख्या में आनलाइन साईटों से लोगों के शापिग कन्साइनमेंट आए। जूतों की खरीदारी में लोग आनलाइन शापिग को तरजीह देते दिखाई दिए।