कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी का सामान नष्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के हांसापुर ग्राम में सोमवार की रात में एक दो पाटन का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबकर हजारों रुपये का गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। हालांकि घर में रहने वाले सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।
जासं, अदलहाट (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के हांसापुर ग्राम में सोमवार की रात एक दो पाटन का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबकर हजारों रुपये का गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। हालांकि घर में रहने वाले सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। हांसापुर ग्राम निवासी वकील मौर्य का खपरैल का कच्चा दो पाटन का मकान है। रात में मकान में ही परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। रात 12 बजे बाद से कुछ मिट्टी व खपड़ा गिरने लगा तो परिजन मकान के बाहर निकलकर भाग आए। इसी बीच देखते ही देखते पूरा मकान भरभरा कर गिर गया और उसमें चारपाई, बिस्तर के साथ ही गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया।