असहाय की सहायता करना मानव धर्म : अनुप्रिया पटेल
जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : स्थानीय विकास खंड के ददरा हिनौता स्थित प्राचीन हनुमानजी मंदिर प
जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : स्थानीय विकास खंड के ददरा हिनौता स्थित प्राचीन हनुमानजी मंदिर पर रविवार को संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांग असहायों के बीच कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मां ¨वध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीबों व असहाय की सहायता करना मानव धर्म की सबसे बड़ी सेवा है। राजगढ़ न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले 10 ग्राम पंचायतों के दिव्यांग, असहाय व गरीबों को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश ¨सह, अखिलेश कुमार ¨सह, राकेश कुमार ¨सह, अजीत कुमार ¨सह, निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्र, अश्वनी कुमार मिश्र आदि रहे।