Move to Jagran APP

गुरु नानक देव प्रकाश उत्सव पर रागी जत्थे का दिव्य कीर्तन

जनपद के विभिन्न गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर क्षेत्र के रतनगंज स्थित गुरूद्वारे में गुरु नानक देव के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और अरदास की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 11:04 PM (IST)
गुरु नानक देव प्रकाश उत्सव  पर रागी जत्थे का दिव्य कीर्तन
गुरु नानक देव प्रकाश उत्सव पर रागी जत्थे का दिव्य कीर्तन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद के विभिन्न गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर क्षेत्र के रतनगंज स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक देव के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और अरदास की। विशेष शबद कीर्तन के बाद लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।

loksabha election banner

रतनगंज स्थित गुरुद्वारे में सिख समुदाय द्वारा 550वां प्रकाश पर्व मनाया गया। धर्मपाल सिंह सरना ने बताया कि बीते तीस दिनों से रोजाना सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। मंगलवार को सुबह बाहर से आए ज्ञानी बलबीर सिंह का कीर्तन हुआ और सभी ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने भी हिस्सा लिया और गुरु नानक जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा व नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी गुरुद्वारे पहुंच कर मत्था टेका व प्रकाश उत्सव की बधाइयां दीं। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जसवीर सिंह चंडोक सहित हरदीप खुराना, हरभजन सिंह शर्मा, जसविदर सिंह सरना, जगजीत सिंह डंग, बलविदर सिंह सरना, चरणजीत सिंह आदि रहे।

रागी जत्थे ने किया कीर्तन, आतिशबाजी

गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव को जनपद के अन्य हिस्सों में धूमधाम से मनाया गया। रतनगंज स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में रात को रागी जत्थे ने गुरु के भजन व कीर्तन से सबको निहाल कर दिया। इसके बाद आतिशबाजी से गुरु का प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे पहुंचे और अरदास किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.