विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से किया इंकार, नहीं पहुंची बरात

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 21 Nov 2026 07:33 PM (IST)

मीरजापुर के बरी पाठक गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे तय तिथि पर बारात नहीं आई। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मीरजापुर में दहेज की मांग पर वर पक्ष ने शादी तोड़ी बरात नहीं पहुंची।

मीरजापुर में दहेज की मांग पर वर पक्ष ने शादी तोड़ी बरात नहीं पहुंची।

HighLights

  1. दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी तोड़ी।

  2. तय तिथि पर बारात नहीं आने से कन्या पक्ष दुखी।

  3. पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरी पाठक गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया।आरोप है कि तय तिथि पर वर पक्ष ने बारात लाने से मना कर दिया है। इससे कन्या पक्ष की खुशियों पर पानी फिर गया। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रिश्तेदार भी घर पहुंच चुके थे।

पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित धर्मेंद्र बिंद के अनुसार, उनकी पुत्री की शादी प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के खपर कुचवा राजापुर गांव निवासी लालचंद बिंद के पुत्र लवकुश बिंद के साथ तय हुई थी। बीते 23 फरवरी को धूमधाम से सगाई की रस्म पूरी हुई थी।21नवंबर शनिवार को शादी की तिथि निर्धारित थी।
आरोप है कि वर पक्ष की ओर से पहले मैरिज हाल बुक कराने का दबाव बनाया गया। मैरिज हाल बुक होने के बाद चार पहिया वाहन और सोने की चेन की मांग की जाने लगी। कन्या पक्ष ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इसके बाद बीते गुरुवार को वर पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि लड़का कहीं गायब हो गया है और बारात नहीं आएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।