राजराजेश्वर सहस्त्रुबाहू के जन्मवोत्सव पर शोभा यात्रा
हैहयवंशी क्षत्रीय कसेरा समाज के आराध्य देव प्रभु श्री राजराजेश्वर सहस्त्रुबाहू जी के जन्मवोत्सव पर पूजा आरती रविवार को पक्की सरैया में किया गया। इसके पश्चात पालक एवं शाही बग्घी और गाजे बाजे नगाड़े के साथ भव्य शोभा यात्रा दुर्गा देवी मंदिर के पास से निकाला गया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : हैहयवंशी क्षत्रीय कसेरा समाज के आराध्य देव प्रभु श्री राजराजेश्वर सहस्त्रुबाहू जी के जन्मवोत्सव पर पूजा आरती रविवार को पक्की सरैया में किया गया। इसके पश्चात पालक एवं शाही बग्घी और गाजे बाजे नगाड़े के साथ भव्य शोभा यात्रा दुर्गा देवी मंदिर के पास से निकाला गया। शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि डा. अनुराग कसेरा द्वारा आरती किए जाने के बाद नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया गया।
हैहयवंशी कसेरा युवा संघ के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर हैहयवंशी ने बताया कि हमारे महाराज भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्राधारी एवं सातों द्वीपों पर 85 हजार वर्षो तक इनका राज था। उनके चित्र के सामने प्रतिदिन शुद्ध देशी घी का दीपक जलाने से खोया या डूबा हुआ धन पुन: प्राप्त हो जाता है। महाराज जी को पुराणों में धन का देवता बताया गया है। कार्यक्रम में महेश वर्मा, ज्ञानेश्वर हैहयवंशी, विकास कुमार, आरजू कुमार, अभिनय कसेरा, कुमार सत्यम, भोलानाथ, शिवांशु, बद्री प्रसाद ऊमर, जयंत कसेरा, डा. सुरेश वर्मा, बाल मुकुंद, शैलेश, अंबर कसेरा, कृष्ण मोहन, आशीष कसेरा, धीरेंद्र, वरूण सिंह, ईश्वर चंद्र, घनश्याम कसेरा, हरिशंकर, अतिन, आदि मौजूद रहे।