जहरीले जंतु के काटने से बालिका की गई जान
स्थानीय थाना क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी बृजेश गुप्ता की छह वर्षीय पुत्री अंशिका शुक्रवार की सुबह अपने घर में खेल रही। इसी बीच किसी जहरीले जंतु ने बालिका को काट लिया। जिससे वह अचेत हो गई जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में झाड़ फूंक कराने के लिए करनपुर लेकर गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 06:19 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 06:19 PM (IST)
जासं, हलिया (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी बृजेश गुप्ता की छह वर्षीय पुत्री अंशिका शुक्रवार की सुबह अपने घर में खेल रही। इसी बीच किसी जहरीले जंतु ने बालिका को काट लिया। जिससे वह अचेत हो गई, जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में झाड़ फूंक कराने के लिए करनपुर लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव घर लेकर आए और पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें